ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / राजधानी पटना के नए इलाके सील, रातभर चली स्क्रीनिंग के बाद कई लोग...

राजधानी पटना के नए इलाके सील, रातभर चली स्क्रीनिंग के बाद कई लोग क्वारंटाइन

01-May-2020 07:38 AM

PATNA : कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गुरुवारो को राजीवनगर के फाइनांस कॉलोनी और  जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू पुरंदरपुर को देर रात सील कर दिया. इसके साथ ही पुलिस ने इन दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है. जिसके बाद इन दोनों कॉलनियों में पुलिस की तैनाती की गई है, बांस से बैरिकेडिंग कर कॉलोनी के लोगों को बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है.

न्यू पुरंदरपुर कॉलोनी में माइक से लोगों को हॉट स्पाट घोषित होने की जानकारी दी गई. वहीं  राजीवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि फायनांस कॉलोनी  मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास हैं. जहां भी लोगों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

वहीं पटना के दो नए इलाके के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है.  पुरंदरपुर कॉलोनी के संक्रमित युवक के माता-पिता, पत्नी व बच्चे को आइसोलेशन में ले जाया गया. ये चारों को होटल पाटलिपुत्र अशोक के आइसोलेशन में रखा गया है. आज इनका सैंपल लिया जाएगा. वहीं फाइनेंस कॉलोनी के रहने वाले शख्स के परिजनों को पाटलिपुत्र होटल में ले जाया गया है.