ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / पटना के मेडाज हॉस्पिटल को मिला बिहार का बेस्ट न्यूरो व ट्रॉमा सेंटर...

पटना के मेडाज हॉस्पिटल को मिला बिहार का बेस्ट न्यूरो व ट्रॉमा सेंटर का अवार्ड

28-Nov-2021 10:51 AM

PATNA : राजधानी पटना के गायघाट स्थित मेडाज हॉस्पिटल को बिहार के बेस्ट न्यूरो एवं ट्रॉमा सेंटर का अवार्ड मिला है. अस्पताल को यह अवार्ड एशिया टुडे रिसर्च एंड मीडिया द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित एशियन हेल्थकेयर समिट एंड अवार्डस समारोह 2021 में दिया गया. कनाट प्लेस स्थित होटल शांगरीला में आयोजित एक बड़े समारोह में अस्पताल के प्रबंध निदेशक और सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ जेड आजाद ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया.


 इस मौके पर कई गणमान्य मौजूद रहे. अस्पताल को यह अवार्ड न्यूरो एवं ट्रोमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं व महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दिया गया है. अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा जेड आजाद ने इस अवार्ड को संतुष्ट मरीजों और अस्पताल की पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी है. अखिल भारतीय स्तर पर बेहतर काम करने वालों की पहचान करने और पॉलिसी मेकर्स के सामने उनको सम्मानित करने के लिए आयोजक संस्था एशिया टूडे बधाई के पात्र है. 


उन्होंने यह भी कहा कि मेडाज लंबे समय से न्यूरोसाइंस और ट्रामा केयर पर काम कर रहा है. सम्मान मिलने से हौसला अफजाई हुई है. इससे हेल्थ सेक्टर में कुछ नया करने का हौसला बढ़ेगा. उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टरों व स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण भाव के बिना यह संभव नहीं था.