ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / पटना के लिए 43 नई मिनी सीएनजी बसों की मिली स्वीकृति, प्रदूषण में...

पटना के लिए 43 नई मिनी सीएनजी बसों की मिली स्वीकृति, प्रदूषण में आयेगी कमी

21-Dec-2021 09:08 AM

PATNA : पटना नगर निगम क्षेत्र में परिचालित निजी मिनी डीजल बसों की जगह अब सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए निजी डीजल मिनी बसों को नए सीएनजी मिनी बसों से प्रतिस्थापन के आये 50 आवेदनों में से 43 का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा कर लिया गया है। परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र में डीजल की जगह सीएनजी बसों के परिचालन से प्रदूषण में कमी आयेगी। इसका परिचालन नगर सेवा के निर्धारित रूटों पर किया जाएगा। 


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र में परिचालित 50 निजी डीजल मिनी बसों को नए सीएनजी बसों से प्रतिस्थापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभाग द्वारा 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। 50 के विरुद्ध 43 का चयन किया गया है एवं शेष 7 बसों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में परिचालित निजी डीजल मिनी बसों को नए सीएनजी मिनी बसों से प्रतिस्थापन पर अनुदान के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 


परिवहन सचिव ने बताया कि सीएनजी बसें एक कलर और एक डिजाइन की होगी। सभी सीएनजी बसें 24 सीटर की है। निजी डीजल मिनी बसों को नए सीएनजी मिनी बसों से प्रतिस्थापन संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। 


पटना शहरी क्षेत्र में परिचालित डीजल मिनी बसों को नए सीएनजी मिनी बसों से प्रतिस्थापन के बाद यदि पटना शहरी क्षेत्र में बस चलाते पकड़े गए तो बस मालिक पर की जाएगी कार्रवाई। बस मालिक से भुगतान की गई अनुदान राशि वसूल की जाएगी। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। पटना नगर निगम क्षेत्र में डीजल चालित निजी मिनी बसों की जगह नए सीएनजी मिनी बसों की खरीद के लिए अधिकतम प्रति बस 7.50 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना से चरणवार सरकारी व निजी क्षेत्र के डीजल चालित बसों को सीएनजी  बस से प्रतिस्थापन किया  जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार योजना लाई है। माननीय परिवहन विभाग मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 70 सीएनजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। आगे इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है।