पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
21-Dec-2020 07:42 AM
PATNA : बीते 8 दिसंबर से लापता पटना के दो कारोबारियों के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जमाल रोड के दोनों राइस मिलर भाइयों राकेश गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता के गायब होने के मामले में अब तक पुलिस का हाथ खाली रहा है, लेकिन अब पुलिस को उस गाड़ी का डिटेल मालूम पड़ गया है जिससे दोनों कारोबारी भाइयों को ले जाया गया था. पुलिस ने राकेश और अमित को नौबतपुर से ले जाने वाली सफारी गाड़ी की पहचान कर ली है, इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल पुलिस को मिल चुका है.
दोनों कारोबारी भाइयों के गायब होने के 2 हफ्ते बाद पुलिस को पहली बार कोई बड़ी लीड मिली है. पटना से लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरा तक छापेमारी की है, हालांकि अब तक कोई भी बहुत ठोस सुराग उनके हाथ नहीं लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के लिए गाड़ी की पहचान कर लेना जांच में बड़ा क्लू साबित हो सकता है, लेकिन फिलहाल इसके बारे में वह कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहती.
सूत्रों की मानें तो अब तक पुलिस को यह लग रहा है कि मामला किडनैपिंग का नहीं है किसी भरोसेमंद व्यक्ति में दोनों भाइयों को नौबतपुर से विक्रम मोड़ के पास बुलाया और उन्हें लेकर चला गया. पुलिस के लिए यह केस अब तक के बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है. पुलिस इसे ब्लाइंड केस मानकर हर छोटे-बड़े सुराग के ऊपर काम कर रही है. प्रशासन के लिए दोनों भाइयों की सकुशल वापसी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.