केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
09-Mar-2020 06:24 PM
PATNA : पटना में कारगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पीएमसीएच, कृष्णा घाट से होते हुए एनआईटी तक फोर लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। सीएम नीतीश कुमार के समक्ष पथ निर्माण विभाग ने इसका प्रेंजेनटेश दिया। इस मौके पर सीएम ने पटना समेत बिहार में पथ निर्माण विभाग की चल रही तमाम सड़क परियोजना की समीक्षा की।
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सीएम के सामने प्रेंजेटेशन में बताया कि कारगिल चौक से बनने वाली यह एलिवेटेड रोड फोर लेन होगी। जिसमें फोर लेन ग्राउंड पर और फोर लेन एलिवेटेड होगा। इस एलिविटेड सड़क से पीएमसीएच आने-जाने की सीधी व्यवस्था होगी। साथ ही कृष्णा घाट के पास इस एलिवेटेड रोड को गंगा पथ से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण पर 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
वहीं समीक्षा में जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक नयी फोर लेन एलाइनमेंट पर भी चर्चा हुई। इसके डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश बैठक में दिया गया है। वहीं बैठक में पटना के चिरैयाटाड़, कंकड़बाग आदि इलाकों में एलिवेटेड रोड के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में लोहिया पथ चक्र के काम में तेजी लाने का निर्देश भी सीएम नीतीश कुमार ने दिया। बैठक में एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड, कच्ची दरगाह-विशुनपुर सिक्स लेन पुल,गंगा पथ परियोजना, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल , आर ब्लॉक-दीघा रोड और बिहटा-सरमेरा रोड के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। लहीं बैठक में गया के फल्गू नदी पर विष्णुपद मंदिर से लक्ष्मण झूला के निर्माण की स्वीकृति दी गयी।