जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
31-Mar-2020 07:51 AM
PATNA: कोरोना को देखते हुए पटना में दो दर्जन से अधिक होटलों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाएगा. इसको लेकर बातचीत चल रही है. कई सरकारी भवनों और विभागों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में तब्दील करने का फैसला जल्द ही लिया जा सकता है.
होटल मालिकों से होगी बात
बताया जा रहा है कि पटना के होटलों को क्वॉरंटाइन सेंटर बनाने को लेकर जल्द ही डीएम कुमार रवि होटल मालिकों से बात करने वाले हैं. पटना में फिलहाल 3843 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. इसमें करीब एक हजार वैसे लोग है जो विदेश यात्रा करने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं.
सरकारी भवन के रूप में जिला अतिथि गृह, बामेती, बाल्मी ,यूथ क्लब, यूनिवर्सिटी हॉस्टल, रेलवे गेस्ट हाउस, बीएसएनएल गेस्ट हाउस आदि की पहचान की गयी है. इन तमाम जगहों जरूरत के हिसाब से सुविधा उपलब्ध रहेगी. बता दें कि बिहार में सैकड़ों सरकारी स्कूलों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. दूसरे राज्यों से अब तक करीब 40 हजार मजदूर बिहार आ गए हैं. ऐसे में इनको रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है.