अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Oct-2021 10:10 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक धन अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम कार्रवाई कर रही है. एकसाथ थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.
जक्कनपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने काण्ड संख्या - 22/2021 दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2) और पठित धारा 13 (1) (b) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि मूल रूप से सारण जिले के मकेर के रहने वाले स्व० गणेश शर्मा के बेटे कमलेश प्रसाद शर्मा पटना जिला पुलिस बल में जक्कनपुर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं.
इंस्पेक्टर कमलेश प्रसाद शर्मा फिलहाल पटना में आरा गार्डन स्थित श्रेया अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 104 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के पटना स्थित घर, ऑफिस और सारण के मेकर स्थित पैतृक आवास पर एकसाथ ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है.