Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
03-Nov-2020 12:19 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा इलाके के पटना सिटी अंचल के नगर निगम परिसर में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. इस मतदान केंद्र पर बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स को लाने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है.
आदर्श मतदान केंद्र पर जो बुजुर्ग खुद से जाने में असमर्थ हैं, वे भी किसी न किसी मदद या सहारे के मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. एक व्यक्ति अपनी बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचा. वीडियो में आप खुद देखिए कैसे यह व्यक्ति अपनी मां को गोद में लेकर मतदान केंद्र के अंदर जा रहा है.
वहीं इस मतदान केंद्र पर कई ऐसे नजारे देखने को मिल रहे हैं. जहां लोकतंत्र के इस पर्व में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भाग लेने पहुंच रहे हैं. आदर्श मतदान केंद्र पर महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर इस लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रही हैं. वहीं स्वक्षता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बसुंधरा मतदान केंद्र भी बनाया गया है. जहां वोटर्स को मतदान देकर बाहर निकलने पर पौधा दिया जा रहा है.