ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / पटना के IGIMS अस्पताल की बड़ी पहल, अब मोबाइल पर मिलेगी इलाज से...

पटना के IGIMS अस्पताल की बड़ी पहल, अब मोबाइल पर मिलेगी इलाज से जुड़ी हर जानकारी

05-Aug-2023 12:41 PM

By First Bihar

PATNA: भारत सरकार की योजना नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल बड़ी पहल करने जा रहा है। अब यहां भर्ती मरीजों से जुड़ी हर जानकारी उनके परिजन मोबाइल के जरिए हासिल कर सकेंगे। इसके लिए आईजीआईएमएस ने तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही एक मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। 


मोबाइल एप के माध्यम से मरीजों की बीमारी, इलाज करनेवाले डॉक्टर, जांच और उसकी रिपोर्ट, दवाइयां और उनके असर के बारे में भी लोगों को जानकारी मिल सकेगी। IGIMS ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार की एजेंसी सी-डैक द्वारा मरीजों से सबंधित डाटा तैयार किया जा रहा है। जिसमें अस्पताल के OPD से लेकर भर्ती मरीजों के इलाज से जुड़ी सभी जानकारी रखेगी। इसके साथ ही पूरे देश के अस्पतालों से संबंधित आंकड़े भी ऐसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे जिसका इस्तेमाल डॉक्टर कर सकेंगे।


मरीजों से संबंधित डाटा कलेक्ट की योजना भारत सरकार की है। सरकार की एजेंसी सी-डैक से IGIMS का करार पिछले दिनों हुआ था। इस काम में सी-डैक के विशेषज्ञ आईजीआईएमएस के डॉक्टरों के संपर्क में रहेंगे। सी-डैक के विशेषज्ञ न सिर्फ मरीजों के डाटा संग्रह करेंगे बल्कि उस डाटा के जरिए शोध में भी IGIMS के डॉक्टरों की मदद करेंगे। मेडिकल उपकरण बनाने, दवाइयों के निर्माण, रिसर्च पेपर समेत अन्य कामों में यहां के डॉक्टरों और शोध करने वाले लोगों को मदद मिलेगी। इसके साथ ही साथ अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में भी सी-डैक अस्पताल को मदद करेगा।