इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
08-Nov-2020 09:11 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं. बिहार चुनाव के परिणाम पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. चुनाव जीतकर आने वाले विधायकों के लिए इसबार ख़ास तैयारी की जा रही है. बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं. दरअसल जो नए विधायक चुनाव जीतकर आने वाले हैं, उनके लिए होटल में ख़ास व्यवस्था की जा रही है.
बिहार में जो पुराने विधायक हैं, उनके पास पहले से ही सरकारी आवास है. लेकिन पुरानी परंपरा के तहत अबकी भी विधानसभा सचिवालय की ओर से पहली बार जीतकर आने वालों के लिए रहने की व्यवस्था हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवनिर्वाचित विधायकों को पटना के आलीशान होटलों में ठहराया जायेगा. विधानसभा की ओर से इसको लेकर पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को पत्र भेजा जा चुका है.
बिहार विधानसभा की ओर से पटना के जिलाधिकारी को 20 लाख का ड्राफ्ट भी जारी कर दिया गया है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के होटल इंटरनेशनल, होटल सम्राट, मारवाड़ी आवास गृह, स्टेशन स्थित होटल सिटी सेंटर आदि को बुक किये जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल विस सचिवालय माननीयों के लिए विधानसभा के पहले सत्र के एक दिन पहले से लेकर सत्र समाप्ति के एक दिन बाद तक रहने की व्यवस्था होटलों में कर रहा है.