ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / पटना के हनुमान मंदिर को बंद करने का फैसला, कोरोना को लेकर 31...

पटना के हनुमान मंदिर को बंद करने का फैसला, कोरोना को लेकर 31 मार्च तक नहीं होगा दर्शन

21-Mar-2020 06:36 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के खौफ के बीच पटनावासियों के लिए थोड़ी मायूसी भरी खबर है। पटना का हनुमान मंदिर अब से कुछ घंटो बाद यानि कल सुबह से 31 मार्च तक के लिए बंद हो जाएगा। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने मंदिर को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं फैसले पर मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने दुख व्यक्त किया है।

देखिये वीडियो : 

धर्मिक न्यास बोर्ड के फैसले पर किशोर कुणाल ने कहा कि मंदिर बंद करने के फैसले से मुझे दुःख हुआ है । मंदिर को बंद करना उचित नहीं है। रोज दर्शन करने वालो को अनुमति दी जानी चाहिए थी । लोगो की भीड़ पहले ही काफी कम हो गयी है। उन्होनें कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। वहीं उन्होनें कहा कि रामनवमी की तैयारी मंदिर खुलने के बाद ही संभव है। उन्होनें कहा कि अयोध्या में भी राम मंदिर को नहीं बंद किया गया है।

किशोर कुणाल ने कहा कि 26 अल्फाबेट के मुताबिक ए,बी और सी के नाम के आधार पर व्यवस्था करने जा रहे थे लेकिन अब धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश के बाद मंदिर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होनें बताया कि कल सुबह सात बजे से मंदिर का पट 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया जाएगा।