ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

पटना के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, खाना खा रहे ग्राहक बाहर भागे

18-Nov-2022 07:28 AM

PATNA : राजधानी पटना के कंकड़बाग मेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। घटना करीब रात 10 बजे की है। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि कबाब महल की दायीं ओर स्थित जगदेवन प्लाजा अपार्टमेंट भी इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति के बर्बाद होना का अनुमान लगाया जा रहा है। वहां रखे दो सिलिंडर के भी ब्लास्ट होने की सूचना है। 



इसके अलावा वहां स्थित आदित्य विजन दुकान में भी आग पहुंच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी देर के बाद आग बुझाया जा सका। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाये जाने के बाद भी लोगों के बीच दहशत देखने को मिल रहा था। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कबाब महल के किचन में खाना पक रहा था। तभी अचानक वहां आग लग गई। आग की लपटें देख रेस्टोरेंट में खाना खा रहे ग्राहक और कर्मी बाहर निकल आए। इस दौरान अचानक किचन में ज़ोरदार धमाका हुआ। दरअसल, वहां रखे दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए थे।