ब्रेकिंग न्यूज़

भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Home / news / पटना के DPO अरुण कुमार मिश्र सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने इस वजह से...

पटना के DPO अरुण कुमार मिश्र सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा एक्शन

07-Aug-2024 11:49 AM

By First Bihar

PATNA : पटना जिले के डीपीओ अरुण कुमार मिश्र को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर लापरवाही के आरोप लगे हैं। अरुण कुमार मिश्र पर आरोप है कि इन्होंने शिक्षा विभाग के आदेश को नजरअंदाद किया। हालांकि, निलंबन के दौरान उन्हें अनुमान्य जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। शिक्षा विभाग ने विशेष सचिव डा.सतीश चन्द्र झा की निरीक्षण रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के डीपीओ के अरुण कुमार मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पटना प्रमंडल क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें अनुमान्य जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। आरोप पत्र एवं विभागीय कार्यवाही का संकल्प अलग से निर्गत होगा।


इससे संबंधित संकल्प शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) एवं अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। शिक्षा विभाग ने विशेष सचिव डा.सतीश चन्द्र झा की निरीक्षण रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पटना के निरीक्षण के क्रम में विशेष सचिव ने शिक्षकों-कर्मियों से प्राप्त मातृत्व अवकाश तथा बकाया वेतन आदि के भुगतान से संबंधित संचिकाओं की जांच की थी।


उधर, जांच के क्रम में पाया गया था कि शिक्षकों के दावों के निष्पादन व भुगतान के पूर्व संबंधित लिपिकों के कार्यों की समीक्षा प्राप्त आवेदनों एवं अन्य संगत दस्तावेजों से की जानी चाहिए थी, जो डीपीओ द्वारा नहीं की गई। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक भी किया जाना अपेक्षित था। लेकिन, अनुश्रवण या समीक्षा बैठक किए जाने का कोई साक्ष्य निरीक्षण के क्रम में प्रस्तुत नहीं किया गया।