‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
29-Oct-2019 05:52 PM
PATNA : जलजमाव के कारण पटना डूबने के बाद अब सरकार की नींद टूट गई है। पटना के तमाम बड़े अधिकारियों ने आज बड़े नालों का जायजा लिया जिनकी उड़ाही लंबे समय से नहीं हुई। जकरिया पुल से लेकर बादशाही पाइन तक के नाले का पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल डीएम कुमार रवि और नगर निगम के आयुक्त ने खुद जायजा लिया।
पटना के जकरिया पुल के पास उड़ाही का काम नॉन स्टॉप चलेगा। पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुमार रवि ने आज बादशाही पाइन से सटे इलाकों में जलजमाव का निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश दिया है। कमिश्नर संजय अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पाइन से उड़ाही के साथ-साथ सफ़ाई का काम चौबीसों घंटे चलाया जाए।
निरीक्षण के दौरान पटना नगर निगम के आयुक्त भी अधिकारियों के साथ मौजूद थे कमिश्नर संजय अग्रवाल ने जकारियापुर स्थित बादशाही पाइन से बैरिया पुल तक के इलाके का खुद मना किया कमिश्नर ने जकरिया पुल के पास दो पोकलेन के साथ उड़ा ही का काम लगातार चलाने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि पटना से जल निकासी के लिए यह सबसे बड़े नाले हैं लेकिन इनकी सफाई हर साल दिखावे के लिए केवल कागजों पर होती रही है। पटना में इस साल बारिश के बाद जो हालात बने उसके बाद पहली बार बरसात खत्म होने के बाद भी नाले की उड़ाई का काम जारी है।