सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
04-Jun-2022 09:13 AM
PATNA : पटना हाईकोर्ट में आज से जजों की संख्या बढ़ने वाली है। दरअसल हाईकोर्ट में नवनियुक्त जजों को आज शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में 9 जजों की नियुक्ति की गई थी इनमें से 7 जज आज यानी शनिवार की दोपहर 1 बजे शपथ लेंगे। जिन जजों को आज पटना हाईकोर्ट में शपथ दिलाई जाएगी वह सभी न्यायिक सेवा के जज हैं, दो जजों वकील कोटे से हैं। न्यायिक सेवा से नियुक्त जजों की अधिसूचना 1 जून को जारी कर दी गई थी जबकि वकील कोटे से नियुक्त दो जजों की अधिसूचना 3 जून यानी शुक्रवार को जारी की गई है।
नए जजों के शपथ ग्रहण के साथ अब पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं अभी भी जजों की कमी है लेकिन नई नियुक्ति से काम का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। जजों को शपथ दिलाने के लिए राजभवन से अनुमति मांगी गई थी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल इन जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
आज हाईकोर्ट के जज के तौर पर जो शपथ लेने जा रहे हैं उनमें बिहार विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह भी शामिल हैं। यह न्यायिक सेवा से ही आते हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट के महानिबंधक अरुण कुमार झा, गया के जिला जज जितेंद्र कुमार, गायघाट स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर आलोक कुमार पांडे, पटना सिविल कोर्ट के जिला जज सुनील दत्त मिश्र, वैशाली स्थित हाजीपुर सिविल कोर्ट के जिला जज चंद्रप्रकाश सिंह, पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर झा को पटना हाईकोर्ट का जज बनाया गया है। इसके अलावा वकील कोटे से डॉ अंशुमान और खातिम राजा पटना हाईकोर्ट के जज नियुक्त किए गए हैं।