देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
19-May-2020 12:26 AM
PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण देश की न्यायिक प्रक्रिया पर भी बड़ा असर पड़ा है। पटना हाईकोर्ट ने महामारी की वजह से कामकाज प्रभावित होने के कारण गर्मी की छुट्टियां फिलहाल टाल दी हैं। पटना हाईकोर्ट में 24 मई से 21 जून के बीच गर्मी की छुट्टी होनी थी लेकिन अब यह नहीं होगी।
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता वाली फुल बेंच ने हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई को लेकर यह फैसला किया है। कोर्ट ने यह तय किया है कि अभी सभी मामले ई फाइलिंग के तहत ही लिए जाएंगे। जिन पर कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेगा।

पटना हाईकोर्ट ने पहले ही सामान्य मामलों पर सुनवाई को लेकर रोक लगाते हुए केवल गंभीर मसलों पर ही सुनवाई की गाइडलाइन जारी कर रखी है। हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां रद्द किए जाने के फैसले की जानकारी रजिस्ट्रार जनरल ने दे दी।