ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / पटना में धान की बोरी लेकर उतरे पूर्व विधायक, भाई दिनेश ने सरकार...

पटना में धान की बोरी लेकर उतरे पूर्व विधायक, भाई दिनेश ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

08-Dec-2020 09:30 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर देशभर में अहले सुबह महागठबंधन और जाप के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए है .

भारत बंद को सफल बनाने के लिए  शाहाबाद जगदीशपुर से धान की बोरी लेकर पूर्व विधायक सह जाप नेता भाई दिनेश पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे हैं, जहां वे अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.

भाई दिनेश का कहना है किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिलने की वजह से शाहाबाद का इलाका जो धान का कटोरा है वहां पर धान 800 से एक हजार रुपये बोरी बिक रहा है. जबकि सरकार ने न्यूनतम मूल्य 1800 रखा है. लेकिन आज जब किसानों  का धान तैयार है तो उसे खरीदने वाला कोई नहीं है और ना ही उचित मूल्य मिल रहा है. सुबह से ही पटना के डाकबंग्ला चौराहे पर भाई दिनेश बंद के समर्थन में उतरे हैं. 

बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. जिसका असर पूरे देश में सुबह से ही देखने को मिल रहा है. बिहार में भी बंद के समर्थक कई जगहों पर ट्रेन को रोककर और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.