Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
01-Oct-2024 12:48 PM
By Mayank Kumar
PATNA: खबर राजधानी से सटे बिहटा से आ रही है, जहां बिहटा पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई है। गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौल की है।
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को पहले पीछे हटना पड़ा उसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने कट्टा, गोलियां और राइफल बरामद किया है।
पटना के सिटी एसपी पश्चिम शरथ आर एस ने बताया कि बिहटा के बिंदौर इलाके में पुलिस छापेमारी करने गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई अपराधी इलाके में इकट्ठा हुए हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगे। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
30 सितंबर की देर रात अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे, तभी पुलिस पहुंच गई और उनके मनसूबों पर पानी फिर गया। गोलीबारी में किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हुए है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़े गए 3 बाइक, 1 देसी कट्टा, 1 देसी रायफल और 15 गोली बरामद किया है।