ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Patna Crime News: पटना में नशे का काला कारोबार! भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट; वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

Patna Crime News: पटना में नशे का काला कारोबार! भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट; वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

07-Oct-2024 03:53 PM

By Mayank Kumar

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा हैं। शराब की जगह लोग सूखे नशा का इस्तेमाल करने लगे हैं। पटना में सूखे नशा का कारोबार बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ताजा मामला पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो हजार पुड़िया स्मैक को बरामद किया है।


दरअसल, राजधानी पटना से सटे बिहटा में सूखे नशा का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहटा में नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर बिहटा पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान अम्नाबाद बांध के पास दो हजार स्मैक की पुड़िया के साथ दो तस्करों  को गिरफ्तार किया। 


दानापुर डीएसपी टू पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वाहन चेकिंग लगाया गया, जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। बाइक की तलाशी के दौरान दो हजार पुड़िया स्मैक मिला जिसके बाद बिहटा पुलिस दोनों कारोबारी को थाना ले आई और उस से पूछताछ किया गया।


डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राजीव नगर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार और दीदारगंज के फतेहपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। इन लोगो के पास से दो मोबाइल फोन और बाइक को जब्त किया गया हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कौन-कौन लोग इस कारोबार में संलिप्त हैं।