‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
26-Nov-2021 07:35 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से यहां सिविल कोर्ट में आज उस वक्त अजीबोगरीब नजारा पैदा हो गया जब वकील और मुंशी आपस में ही भिड़ गए। आपस में भिड़े वकील और मुंशी की वजह से कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि पहले से किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस चल रही थी और देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई।
हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे अगर कोर्ट परिसर में पुलिस से नहीं पहुंचती। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत वकीलों और दूसरे गुट को शांत कराया। कोर्ट परिसर में हुई इस झड़प के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जब पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट लाती है तो कमीशन लेकर वहां मौजूद वकीलों को सौंप देती है।।इस बात को लेकर अक्सर कोर्ट में विवाद बना रहता है। आज बातचीत ज्यादा बढ़ गई और मारपीट तक की घटना हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वकील सुनील दुबे और मुंशी भूषण आपस में उलझ गए थे। इन्हीं को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर मारपीट तक की नौबत आ गई। बाद में पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत करा दिया लेकिन जब तक बवाल चलता रहा कोर्ट परिसर में अफरातफरी मची रही।