BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
15-Jul-2022 04:39 PM
By बादल रोहन
PATNA: पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थानाक्षेत्र के माधवपुर इलाके का है। जहां लूटेरों ने 3 ग्रामीणों को गोली मार दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को आनन फानन में अस्पताल में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मण कुमार ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था तभी तीन बाइक पर सवार हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। अपराधियों ने लक्ष्मण के पास रखे दो लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया जिसे लक्ष्मण घायल होकर वही गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद संप हाउस के गार्ड ने इसकी जानकारी जाकर ग्रामीणों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपराधियों को घेर लिया जिसके बाद अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन ग्रामीणों को गोली लग गयी। गोली लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद आनन फानन में तीनों ग्रामीणों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
पीएमसीएच में तीनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। उधर घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने लुटेरों के दो बाइक को आग के हवाले कर दिया वही छह अपराधियों में से तीन को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीदारगंज थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।