Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
03-Nov-2020 09:57 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मदन मंगलवार को संपन्न हो गया. बिहार के 17 जिलों के कुल 94 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई. द्वितीय चरण में कुल 54.5 प्रतिशत मतदान हुए हें जो वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से भी कम है. चुनाव के दूसरे फेज में 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 41362 ईवीएम मशीनों में बंद जो गया. पटना में कुल 4830 मतदान केंद्र बनाए गए थे, हर बूथ से ईवीएम को लेकर पटना के एएन कॉलेज में जमा किया गया है.
चुनाव आयोग के मुताबिक पटना में कुल 4830 मतदान केंद्र बनाए गए थे. सभी बूथों से ईवीएम को पटना के एएन कॉलेज में पहुंचने में काफी समय लग गया. बख्तियारपुर से 410, दीघा से 711, बांकीपुर से 589, कुम्हरार से 662, पटना साहिब से 542, फतुहा से 405, दानापुर से 515, मनेर से 471 और फुलवारी शरीफ से 525 मतदान केंद्रों से ईवीएम को पटना पहुंचाया गया.
365 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 सुपर सेक्टर दंडाधिकारी, 29 जोनल दंडाधिकारी, 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 305 माइक्रोऑब्जर्वर, 27 फ्लाइंग स्क्वायड, 27 एसएसटी, 1432 पीसीसीपी, 336 एमओ, 5321 पीठासीन पदाधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराने के बाद उनकी निगरानी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया है.
जिला प्रशासन के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव में 420 लोगों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. वहीं कोरोना काल में चुनाव के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वाले 63 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है.नेताओं और उनके समर्थकों की मनमानी को लेकर हुई इस कार्रवाई के पूर्व में ही निर्वाचन कार्यालय ने चेताया था. लेकिन इसके बाद भी चुनाव प्रचार में हर स्तर पर मनमानी की गई है.