ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / पटना एयरपोर्ट से 19 जोड़ी फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, दो नयी फ्लाइटें मिली

पटना एयरपोर्ट से 19 जोड़ी फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, दो नयी फ्लाइटें मिली

23-May-2020 08:45 AM

PATNA : लॉकडाउन के दो महीने गुजर जाने के बाद अब पटना  एयरपोर्ट से 25 मई से विमानों का ऑपरेशन शुरू होगा।25 मई से पटना एयरपोर्ट से 19 जोड़ी फ्लाइटें उड़ान भरेंगी।  पटना को दो नयी फ्लाइटें मिली हैं। नये शिड्यूल के मुताबिक 24 की बजाए 14 घंटे ही पटना से विमानों का परिचालन होगा। सुबह 7:35 में पटना में पहली फ्लाइट लैंड करेगी और रात 9:20 बजे अंतिम फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। पटना से सर्वाधिक नौ जोड़ी फ्लाइटें दिल्ली के लिए उड़ेंगी। 


जयपुर और वाराणसी के लिए स्पाइस जेट सीधी नयी उड़ान शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट जयपुर से वाराणसी होते पटना एयरपोर्ट पर  शाम 5.25 बजे पहुंचेगी और फिर वाराणसी होते हुए जयपुर को रवाना होगी।अब तक पटना से जयपुर और वाराणसी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी। यहीं नहीं स्पाइस जेट 25 से ही अमृतसर के लिए नयी डायरेक्ट फ्लाइट शुरु करने जा रही है। लॉकडाउन से पहले एयर इंडिया की एक उड़ान था जो नये शिड्यूल में नहीं है।


एयरलाइंस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नये शिड्यूल  में इंडिगो की सात, स्पाइस जेट की 6, गो एयर की पांच और एयर इंडिया की एक फ्लाइट ऑपरेट करेगी। विस्तारा की एक उड़ान जो लॉकडाउन के पहले थी नये शिड्यूल में नहीं है। यानि 25 मई से 19 विमानों के ऑपरेशन होने की बात है । एयरपोर्ट प्रशासन ने डीजीसीए को 19 विमानों की लिस्ट भेजी थी।