ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / news / पति दूसरे प्रदेश में कमाने गया हुआ था वही पत्नी किराए का फ्लैट...

पति दूसरे प्रदेश में कमाने गया हुआ था वही पत्नी किराए का फ्लैट लेकर चला रही थी सेक्स रैकेट का धंधा, 4 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार

30-Dec-2021 07:23 PM

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो ग्राहक के साथ चार महिला को गिरफ्तार किया है। इसे एक 25 साल की युवती हैडल कर रही थी। उसका पति बाहर रहता है। उसके पति को भी इसकी जानकारी नहीं थी। अय्याशी के इस धंधे को लेकर उसने फ्लैट तक ले रखा था जहां रहकर वह सेक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। 


इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची स्पेशल टीम बनाई गयी जिसके बाद छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का उद्भेदन किया गया। सीतामढ़ी के बसवरिया इलाके से एक फ्लैट से चार महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाएं बैरगनिया, बथनाहा, बोचहां मुजफ्फरपुर,पातेपुर वैशाली की रहने वाली है। 


वही दो लोग जो ग्राहक थे उन्हें भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पुनौरा निवासी 38 वर्षीय धर्मराज साह और कोट बाजार निवासी 48 वर्षीय संजय साह के रुप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस व्यक्ति के मकान में यह सब कुछ चल रहा था उसे भी इसकी जानकारी नहीं थी। 


इस मामले में अब मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त पुलिस छापेमारी के लिए गयी थी उस पर फ्लैट के बाहर ताला लटका हुआ था लेकिन जो सूचना मिली थी उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस किसी तरह जब कमरे तक पहुंची और वहां के हाल को देखा तो दंग रह गयी। सभी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गये। 


कमरे की जब तलाशी ली गयी तब तीन कंडोम और खुले हुए दो पैकेट बरामद हुआ। बेड के तकिये के नीचे से भी कंडोम के पैकेट बरामद किया गया। गिरफ्तार चार महिलाए और दो पुरुषों  से पुलिस ने पूछताछ की सभी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने किराये पर फ्लैट ले रखा है और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती है। आज भी हम सभी को बुलाया गया था। जब वे फ्लैट पर पहुंची थी तब उस वक्त कोई नहीं था सिर्फ महिला संचालक थी। लेकिन कुछ देर बाद दो लोग आए उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दी।