दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jun-2021 09:20 AM
DESK : सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस और DCM में जोरदार टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों कि इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है. वहीं, इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.
घटना आगरा के एत्मादपुर थाना इलाके के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर छलेसर ओवर ब्रिज पर हुआ. जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-2 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा DCM रात को खराब हो गया था. चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था. गुरुवार तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की बस इसी DCM में जा टकराई.
बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई. हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 10 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना पर मिलते ही पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब तक 10 लोगों घायलों को बाहर निकाला जा चुका है. SN मेडिकल कॉलेज में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.