पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
29-Jul-2023 03:32 PM
By First Bihar
ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लौकी के खेत में बिजली का तार लगा था उसी के चपेट में किसान आ गया। लोगों ने उसकी लाश खेत में पड़ी देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस खेत मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर बांध के समीप विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। अब इसका शव बरामद किया गया है। मृतक 46 वर्षीय दिनेश पटेल उर्फ पहलू महतो पुराना हरिपुर निवासी पिता स्व सुकन महतो के बेटे थे। इधर,शव बरामद होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने हो-हंगामा भी मचाया। बाद में सूचना मिलने पर कोईलवर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया है। किसान के पैरों पर बिजली के करंट के निशान पाए गए हैं। पुलिस खेत मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि, पुराना हरिपुर निवासी दिनेश पटेल रोज की तरह शुक्रवार की रात भी सोन नदी किनारे स्थित खेत की ओर निकले थे। एक दूसरे किसान ने अपने लौकी के खेत को जानवरों से बचाने के लिए तार में करंट लगाया था। इस दौरान पैर में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो हो-हल्ला हुआ।
इसके बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना कोईलवर पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर महिला दारोगा रिंकी कुमारी को वहां भेज गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इधर, कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि करंट से मौत होने की बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।