Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
26-Sep-2024 05:52 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक चौकीदार की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफन कर दिया था लेकिन पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक चौकीदार के शव को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के मंडीहा गांव की है।
मृतक की पहचान मटियरिया थाना में कार्यरत चौकीदार प्रभु राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौकीदार प्रभु राम के हत्या कर लाश गायब करने के मामले में गौनाहा थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के नामजद आरोपी वीरेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और चौकीदार प्रभु राम की हत्या कर शव को घर के पीछे स्थित गन्ना के खेत में दफन करने की बात कही। वीरेंद्र उरांव के निशानदेही पर पुलिस ने शव को गन्ना के खेत से बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। FSL के टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया है।
गिरफ्तार वीरेंद्र उरांव ने बताया कि बीते 22 सितंबर को कोई उसके घर का दरवाजा खटखटा रहा था। कई बार पूछने पर भी मृतक प्रभु राम ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद जंगली जानवर समझकर अंधेरे में लोहे का सरिया पीछे से चला दिया, जो मृतक के पीठ में घुस गया और प्रभु राम की मौत हो गई। पुलिस के डर से शव को ले जाकर गन्ने के खेत में दफना दिया।
रिपोर्ट- संतोष कुमार