ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Pashchim Champaran Crime News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, शराब तस्करों को टोकना पड़ा भारी

Pashchim Champaran Crime News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, शराब तस्करों को टोकना पड़ा भारी

02-Oct-2024 05:38 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में तस्करों को शराब तस्करी करने से रोकना एक युवती को काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। शराब तस्करों ने युवती को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका कर फरार हो गए। घटना चिरैया थाना के बैधनाथपुर की है।


मृतक युवती की पहचान बैधनाथपुर गांव निवासी हरि ठाकुर की बेटी नीति कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के चचेरे भाई राजू ठाकुर ने बताया कि शराब तस्कर घर के बाहर गाड़ी लगाकर शराब की तस्करी करते थे। नीति द्वारा बार बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहे थे। 


तस्करों ने नीति को गायब कर दिया और बुधवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


घटना के बाद मृतक लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे मामले पर सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने संदिग्ध मौत को लेकर कहा कि हत्या के एंगल से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम