Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी
11-Feb-2020 08:02 AM
PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. एक पति ने अपने पत्नी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि वो पार्टी में दारू पीकर पति के दोस्तों के साथ मौज-मस्ती नहीं करती थी. पार्टी में शराब नहीं पीने और पति के दोस्तों के साथ इन्जॉय नहीं करने पर पति ने पत्नी को छोड़ दिया.
पीड़िता पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली है और पटना के कंकड़बाग इलाके में पति के साथ वो किराये के मकान में रहती थी. पत्नी ने बताया कि उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. शादी के बाद वो जबरदस्ती उसे पार्टी में ले जाता था. पार्टी में पति उसे शराब पीने के लिए फोर्स करता था साथ ही जबरदस्ती अपने दोस्तों के साथ डांस करने को मजबूर करता था. पति की बात नहीं मानने पर वो उसे बुरी तरह से मारता-पीटता था. इसी बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई, जिसके बाद पति ने अबॉर्शन कराने के लिए उस पर दबाव डाला. महिला ने पति की बात नहीं मानी और वो अपने मायके महाराष्ट्र चली गई. पत्नी को महाराष्ट्र छोड़कर पति फरार हो गया.
अब महिला को 6 महीने की बेटी है, जिसे लेकर वो दर-दर की ठोकरें खा रही है. महिला पति के खिलाफ कंकड़बाग थाने में जीरो FIR कराने के लिए भटक रही है. कंकड़बाग पुलिस महाराष्ट्र का मामला बताकर प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही है. जिसके बाद SSP ऑफिस पहुंचकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है.