ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / परमान नदी में डूबने से युवक की मौत, घटना के 14 घंटे बाद...

परमान नदी में डूबने से युवक की मौत, घटना के 14 घंटे बाद पहुंची SDRF, लोगों में आक्रोश

04-Jul-2021 01:44 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: परमान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मो. नाजिम के रूप में की गयी है। घटना के 14 घंटे बाद SDRF की टीम घटनास्थल पहुंची जिसके बाद शव की तलाश शुरू की गयी। घटनास्थल पर SDRF के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने परिजनों से मुलाकात की और इस दौरान सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण ना तो कटाव निरोधी कार्य कराया गया और ना ही रसली घाट पुल ही बन सका। उन्होंने कहा कि यदि पुल बन जाती तो शायद यह घटना नहीं होती।


news image


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाव से परमान नदीं को पार करने के दौरान पैर फिसलने से युवक नदी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय नाविकों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन युवक के शव का पता नहीं चल सका। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। घटना के 14 घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश शुरू की।


news image


घटना के 14 घंटे बाद पहुंचे एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से नाराज परिजनों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक अख्तरुल इमान परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सीमांचल के साथ सरकार हमेशा सौतेला व्यवहार अपनाती है। जिसका उदाहरण यह घटना और प्रशासन का सुस्त रवैय्या है।


news image


उन्होंने कहा कि सीमांचल की यह बदनसबी है कि हर साल यहां सैलाव आता है। हर साल कटाव के कारण सैकड़ों घर नदी में समां जाते हैं। हर साल नदी में डूबने से लोगों की मौतें होती है। लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की समस्या पर सरकार का ध्यान नहीं है। शनिवार की शाम एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। जिसकी लाश अब तक बरामद नहीं किया गया। घटना के 14 घंटे बाद यहां एसडीआरएफ की टीम पहुंचती है। जो प्रशासन की लापरवाही को बयां करता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां तेजी से कटाव हो रहा है। नदी का पानी काफी गहरा है लेकिन यहां ना तो गोताखोऱ की व्यवस्था की गयी है और ना ही महाजाल की ही कोई व्यवस्था है। उन्होंने सरकार से यह सवाल किया कि आखिर सीमांचल के साथ कब तक नाइंसाफी बरती जाएगी।    


news image