बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
22-Aug-2023 01:55 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पटना हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद बिहार में जातीय गणना का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। जातीय गणना पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। बिहार में इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि बीजेपी बिहार में जातीय गणना रोकने के लिए पर्दे के पीछे से गेम खेल रही है।
बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश के करीबी जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने जातीय गणना में हो रही देरी के लिए बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार जो पीछे से कम कर रही थी अब सामने आ गई है और कल केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को यह कहा कि हमको भी कुछ कहना है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ना हमें पक्ष में कहना है ना हमें विपक्ष में कहना है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार क्या चाह रही है और किस तरीके से पहले भी बीजेपी ने जातिगत गणना पर रोक लगाने को लेकर पर्दे के पीछे से खेल खेला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि बिहार सरकार जातिगत गणना का काम पूरा करेगी और जातिगत गणना का जो काम बिहार में हुआ है वह देश के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नजीर पेश करेगी।