Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
28-Oct-2020 09:46 PM
By Badal
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव काफी खुश दिख रहे हैं. बुधवार को पप्पू यादव ने राजधानी के पटना सिटी इलाके में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने पटना साहिब सीट से जाप उम्मीदवार को जिताने की अपील की. प्रेस वार्ता में पप्पू यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में युवाओं ने बिहार में परिवर्तन के लिए कैंची को चुना है. लॉकडाउन में जो प्रवासी मजदूर और छात्र दूसरे राज्यों में फंसे हुए उन्होंने एन.डी.ए को नकार दिया है. दोनों गठबंधन असली मुद्दों से भटक गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी बस इमोशनल ब्लैकमेल करना जानते हैं. वो सच का न सामना करते हैं और न ही सच का जिक्र करते हैं. बिहार में पेपर मिल और चीनी मिल बंद है, उस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते. रैली में मैथिली में बोलते हुए उन्होंने सिर्फ लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल किया.

जाप अध्यक्ष ने कहा कि हमारा एजेंडा तीस साल बनाम तीन साल है. युवाओं, महिलाओं, दलितों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की उम्मीद प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन से है. इस बार हम जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे. सरकार में आने के बाद हम सच्चर कमिटी की सिफारिशों को लागू करेंगे.

पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस चुनाव में जातिवाद और संप्रदायवाद हारेगी. जनता ने जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति को नकार दिया है. हम सत्ता में आने के बाद निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करेंगे.

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी के नाम का ऐसे उपयोग कर रही है जैसे नरेन्द्र मोदी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. मैं साफ़ कह सकता हूं कि इस बार भाजपा और जद(यू) की बिदाई होगी. इस बार भाजपा को 50 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी.
