Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
12-Apr-2021 08:02 PM
PATNA : राजधानी पटना के LCT घाट अग्निकांड में तबाह परिवारों को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव सोमवार को आर्थिक मदद की. अग्निकांड में पीड़ित 25 परिवारों को पप्पू यादव ने तीन-तीन हज़ार रुपए दिए. उन्होंने कहा कि 25 परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया था. अभी तक इन लोगों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली थी. सबकुछ खत्म हो जाने के बाद पीड़ित परिवार भूखे, प्यासे और बेघर थें. इसलिए उन्होंने पार्टी की तरफ से पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की.
इस अगलगी में जिनका दुकान नष्ट हो गया था, उन्हें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पांच-पांच हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि आगे भी आपदाग्रस्त परिवार की हर सम्भव सहायता पार्टी की तरफ से की जाएगी. शहर में रहते हुए भी किसी नेता या आला अधिकारी ने अभी तक इनकी कोई सहायता नहीं की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
पीड़ितों के लिए आवास की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि सभी अग्नि पीड़ितों के लिए सरकारी आवास और राशन की व्यवस्था तत्काल रूप से की जाएगी. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश रंजन पप्पू, पटना जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, आनन्द कुमार सिंह ,संजय सिंह, अभिजीत सिंह सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थें.