सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
03-Nov-2020 07:33 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है. प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक पप्पू यादव ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान मंगलवार को किशनगंज, कटिहार, सुपौल, पूर्णिया और दरभंगा में जन सभाओं को संबोधित किया. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जो नेता आज हेलीकॉप्टर में बैठ वोट मांगने आ रहे हैं, वो लॉकडाउन में कहां थे ? जब लॉकडाउन हुआ था तो देश की गरीब जनता से सरकार और विपक्ष दोनों ने मुँह फेर लिया था.
पप्पू यादव ने नेताओं को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि किसी को दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा-ठेला चालकों की चिंता नहीं हुई. उस विपरीत परिस्थति में मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहे. हमने घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुँचाई. हम सेवादार है और हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं.
बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः खोलने का वादा करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो डेढ़ साल के अंदर मोतिहारी और मधुबनी में बंद चीनी मिलों को खोला जाएगा. इससे बिचौलियों को दूर किया जाएगा. पहले छोटे और मंझोले किसानों से गन्ना खरीदा जाएगा. फिर बड़े किसानों की बारी आएगी.
पप्पू यादव ने कहा कि इस बार जनता भ्रष्टाचारियों का अंत करने का मन बना चुकी है. जिन लोगों ने बिहार को डुबाया है उन्हें करारा जवाब मिलेगा. हमारी लड़ाई 30 साल बनाम 3 साल की है. आप बदलाव के लिए वोट करिये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सात निश्चय योजना और जल जीवन हरियाली में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. सत्ता में आने पर इन सब की जांच की जाएगी और भ्रष्टाचारियों को सजा दी जाएगी.
पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा और निजी क्षेत्र में भी आबादी के आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा. सरकार में आने के दो साल के भीतर सभी गरीब परिवारों को एक बीएचके का फ्लैट देंगे. युवाओं को अपना व्यापर शुरु करने के लिए बिना ब्याज का 10 लाख तक का ऋण दिया जाएगा.