Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
14-Mar-2022 07:30 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने चुनाव परिणाम के बाद ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की क्षेत्रीय पार्टी को कांग्रेस के साथ एक होकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक ईवीएम के खिलाफ एक होकर लड़ना पड़ेगा। जब तक ईवीएम है लोकतंत्र का चीरहरण होगा, इसलिए 'ईवीएम हटाओ लोकतंत्र-संविधान बचाओ' का नारा बुलंद करना पड़ेगा, क्योंकि ईवीएम के रहते लोकतंत्र, संविधान और भारत नहीं बच सकता, इसलिए ईवीएम के खिलाफ हम सबको मिलकर जंग लड़नी होगी और तय करना होगा कि जब तक ईवीएम हैं तब तक चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने ऐलान किया कि एमएलसी चुनाव में जहां जहां कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, वहां वहां वे अपना उम्मीदवार को नही उतारेंगे। दरभंगा में कांग्रेस के एमएलसी उम्मीदवार इम्तियाज नूरानी को पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधन के तरफ से जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपराधी, शराब माफिया, जमीन कारोबारी जैसे लोग है। सभी लोग पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं और जनप्रतिनिधि के अधिकार को छीन लेना चाहते हैं, इसलिए जाप जनप्रतिनिधियों के अधिकार और सम्मान के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया है।
साथ ही मेडिकल छात्र द्वारा दुकानों में आग लगाने के बाद पीड़ित दुकानदार से मिले पप्पू यादव, बता दें कि पप्पू यादव रविवार को दरभंगा पहुंचे थे। शुक्रवार की रात डीएमसीएच के छात्रों ने एक दुकान को जलाकर दुकानदार के साथ मारपीट की थी। पप्पू यादव ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उन उदंड छात्रों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा दी जाए। वहीं, उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों की दुकान जली है। उनको 50-50 लाख रुपए आपदा राशि अविलंब प्रदान की जाए। जिनकी गाड़ियां जली है उनको नई गाड़ी का मुआवजा दिया जाए।