सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
13-Jun-2024 04:12 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्नीचर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। पूर्णिया के एक कारोबारी ने सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराई है। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया के कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी।
दरअसल, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ पिछले दिनों मुफस्सिल थाने में केस दर्ज किया गया था। राजा भगत नाम के फर्नीचर कारोबारी ने दोनों के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान उनसे रंगदारी की मांग की थी।
कोरोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान विगत 5 अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई। कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर चले जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया की कोर्ट में पेश हुए और अदालत के सामने आपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पप्पू यादव को बेल दे दिया।