पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
31-Jan-2022 08:19 AM
DESK : एक उभरती हुई मॉडल ने होटल की छत से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। खबर राजस्थान के जोधपुर से है जहां तेजी से उभरती हुई मॉडल गुनगुन ने एक होटल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया है। गुनगन मॉडलिं करती है और शनिवार को ही उदयपुर से जयपुर पहुंची थी.
रविवार को उसने होटल की छठी मंजिल पर खड़े होकर अपने पापा को फोन लगाया और उसके बाद नीचे छलांग लगा दी. इसके बाद मॉडल के पिता ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस होटल पहुंची तो गुनगुन बेहोश पड़ी हुई थी. तत्काल उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
जोधपुर के रातानाडा होटल की छठी इंप्लोर से छलांग लगाने वाली मॉडल गुनगुन उपाध्याय के पिता गणेश उपाध्याय हैं. गुनगुन की किस्मत अच्छी है कि उसकी जान बच गई है लेकिन उसके चेस्ट और पैर में कई जगह पर फ्रैक्चर है. उसे काफी गंभीर चोट भी आई है. फिलहाल वह बात कर पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद ही गुनगुन सुसाइड अटेम्प्ट की वजह बता सकती है.
मॉडल के पिता जोधपुर मंडी में कारोबार करते हैं. उन्होंने फिलहाल यह भी नहीं बताया है कि सुसाइड अटेम्प्ट करने से पहले उनकी बेटी ने फोन पर क्या कहा था. पूरा परिवार गंभीर सदमे में है. गुनगुन के बारे में जो जानकारी मिली है वह मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी तेजी से उभर रही थी और पिछले दिनों उसने कई असाइनमेंट भी साइन किए थे.