मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jan-2020 06:08 PM
DESK: शाम में इंटर की छात्रा को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया और चलती कार में गैंगरेप करते रहे और कार को शहर में घुमाते रहे. जब सुबह हुई तो दोनों आरोपी युवकों ने लड़की को सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए. यह घटना पानीपत की है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक नाबालिग लड़की के दोस्त है.
ये भी पढ़ें: 57 साल की टीचर के प्यार में बर्बाद हो गया 27 साल का युवक, पिंड छुड़ाने के लिए परिजन लगा रहे थाने का चक्कर
इंस्ट्राग्राम पर हुई थी दोस्ती
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती की थी. जिसके बाद मिलने के लिए मॉडल टाउन के डीएवी पार्क के पास बुलाया और कार में उसका अपहरण कर ले गए. शराब पिलाकर करीब 3 घंटे तक छात्रा को घुमाते रहे. फिर नहर किनारे कार में गैंगरेप किया. यही नहीं आरोपियों ने जबरन लड़की को भी शराब पीला दी.
अर्द्धनग्नअवस्था सड़क पर मिली लड़की
गैंगरेप के बाद मरने के लिए छात्रा को सड़क किनारे फेंक दिया. जब लोगों को अर्द्धनग्नअवस्था में सड़क किनारे दिखी तो लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. होश आने के बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि मॉडल टाउन में रविन्द्रा अस्पताल के पीछे रहने वाले आशीष सतकरतार कॉलोनी निवासी वीशू ने इस घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि छात्रा एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है. करीब 15 दिन पहले इंस्ट्राग्राम के जरिए उसकी आरोपियों से दोस्ती हुई थी. कुछ समय तक दोनों की चैटिंग से बात होती रही, फिर दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए थे. वह कोचिंग जाने के बहाने आरोपियों से मिलने गई थी. इस दौरान ही पहले से प्लानिंग के तहत दोनों लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया.