बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Mar-2020 03:09 PM
By PANKAJ
PATNA : लव मैरिज की खुमारी 15 दिनों में ही उतर गयी। पति ने पत्नी का ब्वॉयफ्रेंड होने के शक में पहले तो उसका मर्डर कर दिया और फिर खुद थाने पहुंच कर पुलिस के सामने सारा जुर्म कुबूल कर लिया और कहा मुझे अरेस्ट कर लीजिए साहब। ये रील लाइफ वाली ये पूरी कहानी राजधानी पटना में रियल लाइफ में सामने आयी है।
पिछली 20 फरवरी को जुनैद ने पिंकी से निकाह किया था। इससे पहले काफी दिनों से दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही थी। जुनैद महज 30 साल है जबकि पिंकी की उम्र 40 की हो चली थी। पिंकी को दो बच्चे भी थे। लेकिन कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है। जुनैद ने पिंकी से शादी तो कर ली लेकिन खुमारी उतरते देर न लगी। दोनों के बीच अनबन शुरू हो गयी। जुनैद को पिंकी पर अवैध संबंध रखने का शक हो गया था। इसे लेकर दोनों अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। शनिवार को भी दोनों के बीच हुआ झगड़ा आखिरी साबित हुआ। गुस्से में पागल जुनैद ने कैंची उठायी और गोद-गोद कर पिंकी की हत्या कर दी।
पत्नी की मौत के बाद जब गुस्से में पागल जुनैद का भूत उतरा तो उसे अपनी गलती का अहसास हो गया था। जुनैद तुरंत फुलवारीशरीफ थाने पहुंच गया और थानेदार के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए अरेस्ट करने की मिन्नत करने लगा। इस बीच पिंकी के दोनों बच्चें जो स्कूल गये थे घर पहुंचे तो मां की डेडबॉडी देख फफक पड़े। बच्चों के रोने की आवाज से मुहल्ले को लोगों को हत्या की बात पता चली। तब कर मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।