ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,...

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई विदाई

01-Nov-2021 04:52 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय का लाल ऋषि रंजन पाकिस्तान के नापाक इरादों का शिकार हुए। 23 साल की उम्र में भारत मां की सेवा करते शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के अंतिम दर्शन के लिए बेगूसराय में जनसैलाब उमड़ा। नम आंखों से लोगों ने शहीद को विदाई दी। सिमरिया गंगा तट में वे पंचतत्व में विलीन हो गए। सिमरिया घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में पिता राजीव रंजन सिंह ने अपने शहीद पुत्र को मुखाग्नि दी।


अंतिम संस्कार से पहले सेना और बिहार पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर मौजूद डीएम, एसपी एवं सेना के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह सहित बड़ी संख्या में सेना, प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


इससे पहले शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ जीडी कॉलेज परिसर में जुटी थी। बेगूसराय सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शहीद ऋषि रंजन को श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के बाद शहीद ऋषि कुमार की अंतिम यात्रा निकाली गई जो सिमरिया गंगा घाट तक पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह शहादत बेकार नहीं जाएगी लोगों में भी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखा गया है। सरकार शहीद के खून का बदला लेकर रहेगी।


बेगूसराय के जीडी कॉलेज से सिमरिया घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गयी। जिसमें शामिल हुए हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी। हजारों लोगों ने सड़क के किनारे दोनों ओर खड़ा होकर पुष्प की वर्षा करते हुए अपने लाल को विदा किया। हजारों लोगों की भीड़ पैदल ही 20 किलोमीटर दूर सिमरिया घाट पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चे, युवाओं, एनसीसी कैडेट, साइकिल पर संडे की टीम, दिनकर पुस्तकालय सिमरिया सहित विभिन्न संघ-संगठनों, निजी स्कूल और एनएच के पास स्थित सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा पूरे रास्ते तिरंगा के साथ मानव श्रृंखला बनायी गयी। 


दूसरी ओर सेंट जोसेफ समेत तमाम स्कूलों में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गयी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शहीद को  श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजयुमो उन्हें नमन करती है। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह शहादत बेकार नहीं जाएगी लोगों में भी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखा गया है। सरकार शहीद के खून का बदला लेकर रहेगी। सांसद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर में हुए ब्लास्ट में बेगूसराय के बेटे लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। देश के लिए उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा।


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image

news image