ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
21-Dec-2021 08:06 AM
PATNA : पंचायत चुनाव के बाद बिहार में हिंसा का दौर देखने को मिल रहा है. चुनाव जीतने वाले कई मुखिया ऐसे हैं जिनकी हत्या हो चुकी है. लेकिन अब मुखिया जी की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित हो गई है. पंचायती राज विभाग ने मुखिया जी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग को पत्र लिखा है. विभागीय मंत्री सम्राट चौधरी इस मामले को लेकर खासे गंभीर हैं.
पंचायती राज विभाग की तरफ से गृह विभाग को जो पत्र लिखा गया है. उसमें कहा गया है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए. मंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में स्पष्ट तौर पर कहा है कि चुनाव समाप्त होने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर हिंसक हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं ऐसे में इसे गंभीरता से लिया जा रहा है.
मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जीत हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों का शपथ कार्यक्रम शुरू होने वाला है. इसके साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख उप मुखिया और उपसरपंच जैसे पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इस प्रतिस्पर्धा के कारण भी कई जगह पर हिंसक घटनाएं होती हैं. और सरकार नहीं चाहती कि नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर कोई खतरा हो.
मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के सभी प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराना आवश्यक हो गया है. इसलिए गृह विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा गया है. अब इंतजार इस बात का है कि गृह विभाग इस मामले का संज्ञान किस तरीके से लेता है. और क्या वाकई में जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाती है.