Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
26-Sep-2021 07:06 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण के लिए जिन पंचायतों में मतदान पूरा हो चुका है वहां आज मतगणना होगी आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी। कुल 151 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है। 24 सितंबर को बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान लगभग 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के लिए आज मतगणना होगी और चुनाव नतीजे तत्काल जारी कर दिए जाएंगे।
उधर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार 27 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इस चरण के लिए मतदान 29 सितंबर को होना है। पहले चरण के मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण के चुनाव को लेकर संबंधित जिलों में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों का चयन मतदाता करेंगे।
दूसरे चरण में कुल 76279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव को लेकर 76, 279 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा 41405 उम्मीदवारों ने पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए 36111 पुरुषों ने और 40168 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 14511 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिनमें 6124 पुरुष और 8387 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।