BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
31-Mar-2021 09:00 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर अब जल्द ही लोगों का इंतजार ख़त्म होगा. हालांकि, बिहार में पहली बार ऐसी स्थिति है कि ईवीएम के कारण पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हो पा रहा है. दरअसल, चुनाव की तारीख ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग के एनओसी पर निर्भर है. NOC मिलते ही तारीख का ऐलान हो जाएगा. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग भी एनओसी मिलने का इंतजार कर रहा है.
अब ईवीएम पर आयोग के एनओसी को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है. वहीं, इसके पहले दोनों चुनाव आयोगों के बीच एक बार और बैठक होगी. इसमें अगर मामला सुलझ गया तो बिहार को मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति का रास्ता साफ हो जाएगा. गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग बिहार में निष्पक्ष और पारदर्शी पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम से चुनाव कराना चाहता है. इसके लिए उसे मल्टी पोस्ट ईवीएम की जरूरत है.
जानकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते EVM को लेकर राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग के बीच वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बैठक भी हुई थी लेकिन उस बैठक में भी EVM से चुनाव कराने कि बात पर सहमती नहीं बन पाई थी. इस कारण बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. आपको बता दें कि बिहार में पहली बार EVM से पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है. राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव के लिए ईवीएम की जरूरत है. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) को आर्डर भी दिया जा चुका है.
आर्डर मिलने के बावजूद भी मामला एनओसी पर ही फंसा हुआ है क्योंकि ईसीआईएल को भी आर्डर की आपूर्ति के लिए एनओसी की जरूरत है. एनओसी नहीं मिल पाने की वजह से परेशानी हो रही है. दरअसल, आयोग चाहता है कि बिहार में उसकी M-2 मॉडल से चुनाव करा लिया जाए, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग से सहमत नहीं है क्योंकि उसे 6 पदों के मल्टी पोस्ट ईवीएम चाहिए.