ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण की मतगणना आज, 676 पंचायतों में बन जाएगी गांव की सरकार

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण की मतगणना आज, 676 पंचायतों में बन जाएगी गांव की सरकार

01-Oct-2021 09:32 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है. दूसरे चरण के लिए जिन पंचायतों में मतदान पूरा हो चुका है वहां आज मतगणना होगी आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी. यह दो दिनों तक चलेगी. कुल  676 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. 29 सितंबर को बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान लगभग 55.02 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था. 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 676 पंचायतों के लिए आज मतगणना होगी और चुनाव नतीजे तत्काल जारी कर दिए जाएंगे.  


पटना के पालीगंज, आरा, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और पूर्णिया समेत 34 जिलों में मतगणना केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी. काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिनका पास बना हुआ है, उन्हें ही काउटिंग सेंटर में प्रवेश करने दिया जाएगा. 


दूसरे चरण में कुल 76,279 उम्मीदवारों ने 23,161 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था. इसमें 36,111 पुरुष और 40,168 महिला मैदान में थे. दूसरे चरण में सबसे अधिक जोर आजमाइश मुखिया के पद को लेकर दिखा. इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए. पंच के कई पदों पर तो कोई उम्‍मीदवार ही नहीं मिला. साथ ही कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है. 


इनके अलावा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,204, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 6,279, मुखिया के लिए 6,277, वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 41,405 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. वहीं, वार्ड पंच के लिए 17,042 और सरपंच पद के लिए 4072 उम्मीदवार मैदान में थे. इस बार के चुनाव में सरपंच और पंच के पदों के लिए बैलेट बाक्‍स और बैलेट पेपर के जरिए और अन्य चार पदों के लिए EVM के जरिए मतदान हो रहा है.