राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
30-Nov-2020 08:27 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत सुबह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. बिहार में रात के वक्त पारा गिरने से कपकपी बढ़ी है तो वहीं दिन के वक्त तीखी धूप में लोगों को कभी -कभी गर्मी का एहसास भी हो रहा है. मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और उत्तर पश्चिम की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं लगातार रात के वक्त पारा नीचे गिरा रही है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में फासला कम हो जाएगा और यह अंतर कम होने के साथ लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी. फिलहाल दिन के वक्त लोगों को सूरज की तपिश के कारण ठंड से राहत मिली हुई है जो अगले कुछ दिनों में नहीं मिलने वाली. रात और दिन के तापमान में मौजूदा फर्क सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. लगातार लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल ख्याल रखने की जरूरत है.
फिलहाल मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक अगले 4 दिनों में पारा और नीचे जाएगा. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है जिसका अगले 36 घंटे में साइक्लोन में बदलने की संभावना है. 24 घंटे में अगर यह ज्यादा सक्रिय हुआ तो झारखंड पश्चिम बंगाल के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.