Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान
30-Oct-2019 12:14 PM
SRINAGAR : धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेशन के रुख से पाकिस्तान बौखला गया है। यूरोपियन डेलीगेशन ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने को भारत का अंदरूनी मामला बताते हुए इसका समर्थन किया है। जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और जमकर फायरिंग की है.
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए की गई फायरिंग में एक नागरिक की जान चली गई है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हैं। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की है। यह इलाका कुपवाड़ा जिले के अंदर एलओसी के पास आता है।
पाकिस्तान की यह बौखलाहट बताने को काफी है कि यूरोपियन डेलिगेशन के कश्मीर दौरे का उस पर क्या प्रभाव पड़ा है। कश्मीर दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेशन ने कहा है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और कश्मीर के लोगों को सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले को यूरोपियन डेलिगेशन ने भारत का अंदरूनी मसला बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान को इसमें दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए.