मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
03-Apr-2022 03:19 PM
DESK: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने बड़ा आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इमरान खान पाकिस्तान को गृह युद्ध की ओर ले जाना चाहते हैं। अब पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव का मामला पहुंच चुका है। इसके लिए स्पेशल बेंच गठित की गयी है।
इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने संसद के स्पीकर असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। विपक्षी पार्टियों का कहना था कि कैसर निष्पक्ष होकर कार्यवाही नहीं कर रहे। वहीं राजधानी इस्लामाबाद में कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। वही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमराम खान को पागल तक कह डाला।
मरियम नवाज ने यह भी कहा कि यदि इमरान खान को सजा नहीं मिली तो पाकिस्तान में जंगल राज आ जाएगा। मरियम नवाज ने कहा कि किसी को भी संविधान से खेलने की इजाजत नहीं है। वही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भी इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान ने संविधान तोड़ा है। संविधान को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं हैं।
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने प्रस्ताव को अनुच्छेद 5 के विपरीत बताया था। इसके साथ ही इमरान खान की मांग पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। ऐसे में अब 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में चुनाव होंगे। फिलहाल इमरान खान चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।