PMCH और NMCH का फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, दलाल गिरफ्तार सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
29-Sep-2023 02:27 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां एक मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले में करीब 52 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्य में लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस में शामिल होने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास हुआ है।
जुलूस में जोरदार धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लोग पैगंबर मुहम्मद की जयंती ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे, इसी दौरान एक हमलावर डीएसपी की कार के पास पहुंचा और खुद को उड़ा लिया। धमाके में 52 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है जिसमें डीएसपी भी शामिल है जबकि करीब 130 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पाकिस्तान आर्मी के जवान समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के लोग पहुंचे है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।