मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jan-2020 07:53 AM
DESK: पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर मटियारी जिले में स्थित हाला शहर में एक हिंदू लड़की को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाकर उसकी शादी कराई गई है. हद तो ये है कि पुलिस की निगरानी में लड़की को उसी की शादी के मंडप से किडनैप किया गया फिर एक मुस्लिम लड़के से उसकी शादी कर दी गई.
भारती नाम की 24 साल की लड़की की शादी सिंध प्रांत के हाला शहर में रहने वाले एक हिंदू युवक से होनी थी. शादी से पहले ही अज्ञात हमलवारों ने शादी समारोह में पहुंचकर लड़की को किडनैप कर लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़के से करा दी.
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी समारोह चल रही थी, उसी दौरान शाहरुख गुल नाम का शख्स पुलिस के साथ आ धमका और बेटी को सरेआम कि़डनैप कर ले गया. जिसके बाद भारती का जबरदस्ती इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराकर उसकी शादी करा दी गई. आपको बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के कई मामले सामने आये है.