ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / ‘पहले लोकसभा पर फोकस करें केजरीवाल.. बिहार चुनाव में अभी..’, AAP के एलान...

‘पहले लोकसभा पर फोकस करें केजरीवाल.. बिहार चुनाव में अभी..’, AAP के एलान पर JDU की दो टूक

28-Aug-2023 02:25 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: I.N.D.I.A गठबंधन में सहयोगी बनी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों बड़ा एलान करते हुए कहा था कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तो गठबंधन के साथ लड़ेगी लेकिन 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आम आदमी पार्टी के इस एलान के बाद I.N.D.I.A गठबंधन में सहयोगी दल सकते में आ गए हैं।


आम आदमी पार्टी के बिहार के सभी सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ने के एलान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की टेंशन बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के एलान के बाद जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है। इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के बीच आम सहमति बनी है और आम आदमी पार्टी भी इसका हिस्सा है।


केसी त्यागी का साफ मैसेज था कि केजरीवाल और उनकी पार्टी फिलहाल लोकसभा चुनाव पर फोकस करें। बिहार चुनाव में अभी काफी वक्त है। विधानसभा चुनाव में क्या सियासी समीकरण बनेंगे, उसके बारे में अभी से क्यों परेशान होना है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने दिल्ली पिछले दिनों यह एलान किया था कि बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया है, जहां उसे होना चाहिए था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है।